फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crocodile dragged woman into river

बेहद दर्दनाक था वो मंजर: महिला को मुंह में दबाकर नदी में ले गया मगरमच्छ, तड़पती मां को देखती रह गई बेबस बेटी

Wed, 18 May 2022 10:42 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज। 
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 18 May 2022 10:42 PM IST
सार

महिला नदी के किनारे अपने खेत गई थी। काली नदी से निकलकर मगरमच्छ खेत में आ गया था। महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे मुंह में दबाकर नदी में ले गया।

विज्ञापन
crocodile dragged woman into river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढोलना क्षेत्र के नगला भंडारी में मंगलवार शाम काली नदी के पास खेत से मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला को एक मगरमच्छ खींच ले गया। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसका शव काली नदी से बाहर निकाला। 

विज्ञापन


ग्राम नगला भंडारी निवासी ओमवती (50) पत्नी ख्यालीराम काली नदी के किनारे अपने खेत गई थी। पास में ही काली नदी से निकलकर मगरमच्छ खेत में आ गया था। जिसे महिला देख नहीं पाई। पीछे से महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे मुंह में दबाकर नदी में ले गया। पास ही खड़ी उसकी बेटी ने चीख-पुकार करते हुए गांव पहुंची और घटना की जानकारी परिजन व ग्रामीणों को दी। ग्रामीण लाठी-डंडे और रस्सी लेकर नदी के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने महिला के शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

बेटी नहीं भूल रही हादसा

ओमवती को जब मगरमच्छ हमला कर खींचकर नदी में ले जाने लगा उस समय उसकी बेटी कुसमा वहीं पर मौजूद थी। वह घटना देखकर चीख उठी। वह बेबस होकर मां को मगरमच्छ द्वारा नदी में ले जाते हुए देखती रह गई। ग्रामीणों को बुलाने के लिए वह चीख पुकार करते हुए गांव पहुंची। लेकिन जब तक ग्रामीण नदी पर पहुंची तब तक उसकी मां की मौत हो चुकी थी। कुसुमा का रो रो-कर बुरा हाल था और वह इस हादसे को भूल नहीं पा रही है। 

पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट मिलेगी। वहीं, घटना की रिपोर्ट राजस्व कर्मियों द्वारा तैयार की जाएगी। नियमानुसार जो भी मुआवजा बनेगा वह परिजन को दिया जाएगा। - पंकज कुमार, उपजिलाधिकारी, कासगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed