{"_id":"6a3432154c3ef1597f0fd496","slug":"crackdown-on-schools-failing-to-conduct-classes-recognition-of-three-revoked-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-149407-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बिना पढ़ाई वाले स्कूलों पर गिरी गाज, तीन की मान्यता खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बिना पढ़ाई वाले स्कूलों पर गिरी गाज, तीन की मान्यता खत्म
Thu, 18 Jun 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तीन विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी है। लगातार दो शैक्षिक सत्रों तक कक्षाओं का संचालन न करने और विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में शामिल न कराने पर परिषद ने यह कदम उठाया है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान संबंधित विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य नहीं हुआ। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों की सहभागिता नहीं रही। परिषद की समीक्षा में अनियमितताएं सामने आने पर विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। कार्रवाई की जद में आए विद्यालयों में डॉ. धनीराम एनएचएसएस सहावर, एसपीएस कन्या इंटर कॉलेज दतलाना तथा श्री यादराम सिंह विद्यावती इंटर कॉलेज, नगला जगमोहन, कादरगंज खाम, पटियाली शामिल हैं।
मान्यता समाप्त होने के बाद विभाग संबंधित विद्यालयों के शैक्षिक अभिलेखों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था कर रहा है। साथ ही अध्ययनरत विद्यार्थियों को निकटवर्ती मान्यता प्राप्त विद्यालयों में समायोजित करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।अधिकारियों का कहना है कि विद्यालय संचालन से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी निगरानी जारी रहेगी। परिषद के निर्देशों के अनुरूप सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
वर्जन
परिषद से जिन विद्यालयों की मान्यता समाप्त की गई है उनके अभिलेख सुरक्षित किए जाएंगे। अन्य कक्षाओं में यदि बच्चे शिक्षारत हैं तो उनको समीपवर्ती विद्यालय से संबद्ध कराया जाएगा- रजनेश कुमार, डीआईओएस