फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Consumers deposited outstanding bills of Rs 12 lakh

Kasganj News: उपभोक्ताओं ने जमा किया 12 लाख का बकाया बिल

Tue, 30 Dec 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 30 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Consumers deposited outstanding bills of Rs 12 lakh
फोटो37पटियाली में ओटीएस स्कीम में बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
पटियाली। वन टाइम सेटलमेंट योजना (ओटीएस) के प्रथम चरण का लाभ उठाने के लिए सोमवार को पटियाली विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। 31 दिसंबर को पहले चरण की अवधि समाप्त होने से पहले छूट का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता लाइनों में लगे रहे।
विज्ञापन

220 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करा कर करीब 12 लाख का बकाया बिल जमा किया। उपभोक्ताओं की भारी संख्या को देखते हुए विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) राकेश सिंह ने विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। उन्होंने बिल जमा करने में होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए मौके पर ही दो कैश काउंटर लगवाए और अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, ताकि नियमानुसार उपभोक्ताओं को पंजीकरण और छूट का लाभ त्वरित मिल सके।
विज्ञापन

अवर अभियंता (जेई) नीरज गौड़ ने बताया कि सोमवार को कुल 220 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिलों का निस्तारण कराया। इसमें से 151 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण कराकर 8 लाख 23 हजार रुपये जमा किए। वहीं, 69 अन्य उपभोक्ताओं ने अपने पूर्ण बकाया बिल जमा किए, जिनसे विभाग को 4 लाख 8 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 12 लाख 31 हजार रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ग्रामीण पीयूष कुमार ने कैंप का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान में योजना का सबसे लाभकारी चरण चल रहा है। उन्होंने अपील की कि 31 दिसंबर के बाद छूट का प्रतिशत कम हो जाएगा, इसलिए उपभोक्ता समय रहते अपने बकाया का भुगतान कर शत-प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed