फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Conjunctivitis is bothering you in the changing weather

Kasganj News: बदलते मौसम में परेशान कर रहा है कंजक्टिवाइटिस

Fri, 23 Jan 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 23 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Conjunctivitis is bothering you in the changing weather
फोटो22जिला अस्पताल में नेत्र रोगी की आंखों की जांच करते डॉ.ग्यास खान।संवाद - फोटो : 1
कासगंज। बदलते मौसम में आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जिले में वायरल कंजक्टिवाइटिस व एलर्जी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 30 मरीज बीमारी से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इलाज के साथ साफ-सफाई और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ गई है। आंखों में जलन, लालिमा और पानी आने की शिकायत से लोग परेशान हो रहे हैं। कंजक्टिवाइटिस की चपेट में आ रहे हैँ। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ग्यास खान कहते हैं कि हवा चलने से आंखों से जुड़ी समस्या से पीड़ितों की संख्या पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी है। कंजक्टिवाइटिस एक वायरल संक्रमण है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों गंदे हाथों से आंख छूने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से इसका खतरा बढ़ जाता है। समय पर इलाज और सावधानी बरतने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। लक्षण दिखते ही अस्पताल में जांच कराना जरूरी है, ताकि संक्रमण आगे न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed