Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Complaint lodged with SDM regarding illegal construction at the temple site

Kasganj News: मंदिर की जगह पर अवैध निर्माण की एसडीएम से शिकायत की

Wed, 10 Dec 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 10 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged with SDM regarding illegal construction at the temple site
फोटो31सोरोंजी के मौजमपुर में मंदिर की जगह पर किया गया अवैध निर्माण।संवाद
सोरोंजी। नगरिया के गांव मौजमपुर में भोलेनाथ मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण किए जाने की ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से शिकायत की। ग्रामीणों ने निर्माण रुकवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गाटा संख्या 675 भोलेनाथ महाराज मंदिर के नाम पर है। इसका रकबा 0.1900 हेक्टेयर है। इसमें 1.5 बीघा में मंदिर का निर्माण है बाकी शेष जगह में पानी की प्याऊ बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसको तोड़कर कुछ लोग अवैध निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज व मारपीट पर उतर आए। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर संजीव कुमार को ज्ञापन देकर अवैध निर्माण रुकवाने व कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान राजकुमारी, धर्मपाल, देवेंद्र, कमलेंद्र सिंह, हरीशंकर, शिवम् दीक्षित, हरिश्चंद्र, अर्जुन आदि ग्रामीण हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed