फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cold Wave Intensifies in Kasganj After Drizzle Minimum Temperature Drops to 6°C

UP Weather: बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड, 6 डिग्री दर्ज हुआ तापमान; कासगंज में जारी रहेगा सर्दी का सितम जारी

Fri, 02 Jan 2026 04:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 04:07 PM IST
सार

बूंदाबांदी के बाद सर्दी तेजी से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई और सुबह के समय न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 

विज्ञापन
Cold Wave Intensifies in Kasganj After Drizzle Minimum Temperature Drops to 6°C
सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रात में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद जिले में ठंड और गलन अचानक बढ़ गई। बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से ठिठुरन ज्यादा महसूस की गई। बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे, जिसके चलते लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हो सके। धूप न निकलने से ठंड का असर और तेज हो गया और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार दोपहर हल्की बूंदाबांदी हुई, इसके बाद देर रात फिर से बूंदाबांदी दर्ज की गई। इससे ठंड की धार और तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई और सुबह के समय न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


सुबह के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से निकलने में हिचकिचाते नजर आए और केवल जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकले। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ठंड से सबसे अधिक परेशानी हुई। दोपहर में भी मौसम नहीं खुला और अधिकतम तापमान केवल 14 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम होते ही तापमान में तेजी से गिरावट आने लगी, जिससे ठंड और बढ़ गई। लोग जल्दी ही अपने घरों को लौट गए। ठंड से बचाव के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़े, जैकेट, टोपी और मफलर पहने नजर आए। कई इलाकों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों और नमी के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड और गलन बनी रह सकती है। इसलिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed