फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   City resonates with Maharshi Valmiki procession; community participates with great enthusiasm

Kasganj News: महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा से गूंजा शहर, समाज ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

Mon, 26 Oct 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 26 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
City resonates with Maharshi Valmiki procession; community participates with great enthusiasm
फोटो54कासगंज में मह​​र्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल अति​थि व समाज के ल
कासगंज। महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के लोगों के अलावा अन्य समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल कई दर्जन आकर्षक झांकियां और रोड शो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। पूरे मार्ग पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह राणा, एडीएम आलोक कुमार गुप्ता, ईओ विवेक त्रिपाठी, अविनाश सिंह, सुरेश माहेश्वरी, राजवीर साहू, दुर्गेश माहेश्वरी, अखिलेश अग्रवाल, कबीर प्रताप, गुंजन अग्रवाल और संजीव कुमार वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य लोग भगवान वाल्मीकि की आरती उतारकर किया। जयराम राम मोहल्ला स्थित वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वाल्मीकि बस्ती स्थित शंकरजी के मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में कई दर्जन आकर्षक झांकियां और रोड शो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। महर्षि वाल्मीकि की जय-जयकार से वातावरण भक्तिम नजर आया। इस मौके अध्यक्ष रविकांत पाथरे, चंद्र प्रकाश वाल्मीकि, तरुण मैसी, अजय मैसी, महामंत्री सुमित वाल्मीकि, सोनू भंडारी, मुकेश वाल्मीकि, राम खिलाड़ी वाल्मीकि, मोहित तेजधारी वाल्मीकि, नीलकमल वाल्मीकि सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed