{"_id":"678b9bc45267f3b1e80a3802","slug":"children-and-the-elderly-are-falling-ill-in-winter-this-tips-helpful-for-care-of-your-health-2025-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Health: सर्दी दे रही जोड़ों में दर्द और फूल रही सांस, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार; ऐसे रखें सेहत का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health: सर्दी दे रही जोड़ों में दर्द और फूल रही सांस, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार; ऐसे रखें सेहत का ध्यान
Sat, 18 Jan 2025 05:48 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 18 Jan 2025 05:48 PM IST
सार
मरीजों की सबसे अधिक भीड़ बाल रोग विभाग, अस्थि रोग विभाग, संक्रामक रोग विभाग में देखने को मिल रही है। चिकित्सकों की मानें तो माैसम में बदलाव के दाैरान लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है।
विज्ञापन
ओपीडी में रजिस्ट्रेशन करवाते हुए मरीज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में बढ़ी ठंड से लोगों की दिक्कत बढ़ गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की दिक्कत बढ़ गई। सांस लेने में परेशानी, जोड़ों में दर्द, बुखार सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित होकर मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। इससे मरीजों को काफी समय लग गया।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर देखा गया। अस्पताल खुलने के साथ ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए। इससे अस्पताल में भीड़ बढ़ने लगी। ओपीडी बंद होने तक 981 मरीज पहुंचे। इससे पर्चा काउंटर पर कतार लग गई। मरीजों को पर्चा बनवाने में काफी समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज जब चिकित्सक कक्षों की ओर पहुंचे तो वहां भी भीड़ लगी रही। सबसे अधिक भीड़ बाल रोग विभाग, अस्थि रोग विभाग, संक्रामक रोग विभाग में रही। बुखार के सबसे अधिक 273 मरीज आए। इनमें 82 बच्चे शामिल रहे। सांस के 161 मरीज आए। इनमें 79 बच्चे शामिल रहे। डायरिया के 35 मरीज पहुंचे। अस्थि रोग विभाग में 160 मरीज आए। इनमें 40 मरीजों ने जोड़ों में दर्द, कमर दर्द आदि की समस्या बताई। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि मौसम मे बार- बार बदलाव आ रहा है। इस मौसम में सावधानी की आवश्यकता है। लापरवाही से सेहत प्रभावित हो सकती है
बंदी की हालत बिगड़ी
जिला कारागार में निरुद्ध बंदी हरी प्रसाद की रात अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद रात में उसे जिला अस्पताल लाया गया। बंदी को फिशर की समस्या बताई गई। उसे आॅपरेशन के लिए रेफर किया गया।
जिला कारागार में निरुद्ध बंदी हरी प्रसाद की रात अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद रात में उसे जिला अस्पताल लाया गया। बंदी को फिशर की समस्या बताई गई। उसे आॅपरेशन के लिए रेफर किया गया।