फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Chemistry exam candidates struggled with reaction and conceptual questions.

Kasganj News: रिएक्शन और अवधारणात्मक प्रश्नों में उलझे रसायन विज्ञान के परीक्षार्थी

Wed, 21 Jan 2026 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 21 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chemistry exam candidates struggled with reaction and conceptual questions.
फोटो03कासगंज में जीजीआईसी में प्रीबोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।संवाद
कासगंज। इंटरमीडिएट प्री-बोर्ड परीक्षा मंगलवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अर्थशास्त्र और रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। दोनों ही विषयों के प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत कठिन लगे, जिससे परीक्षा समाप्ति के बाद केंद्रों से बाहर निकलते समय छात्र-छात्राओं के चेहरों पर चिंता और असमंजस दिखाई दिया।
विज्ञापन

अर्थशास्त्र विषय में इस बार विश्लेषणात्मक और व्याख्यात्मक प्रश्नों पर अधिक जोर रहा। प्रश्नपत्र में पूर्ण प्रतियोगिता में एक फर्म के संतुलन की व्याख्या, पैमाने के प्रतिफल से संबंधित अवधारणाएं, द्वि-क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में आय निर्धारण की प्रक्रिया तथा सरकारी घाटे की विभिन्न संकल्पनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों के अनुसार अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से थे, लेकिन उनके उत्तर विस्तार से लिखने थे, इससे समय प्रबंधन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

वहीं रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र भी छात्रों के लिए आसान नहीं रहा। इसमें एल्कोहल बनाने की हाइड्रोबोरेशन-ऑक्सीकरण अभिक्रिया, न्यूक्लिक अम्ल की परिभाषा, साथ ही न्यूक्लियोसाइड और न्यूक्लियोटाइड के बीच अंतर स्पष्ट करने से जुड़े प्रश्न शामिल रहे। रिएक्शन आधारित और अवधारणात्मक प्रश्नों ने उन्हें अधिक उलझन में डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की बात
ऑर्गेनिक के रिएक्शन आधारित प्रश्न कठिन थे, सही स्टेप याद करने में दिक्कत हुई। अन्य प्रश्न सरल आने से पेपर ठीक हो गया। - आदर्श कुमार, परीक्षार्थी

बायोकेमिस्ट्री से जुड़े प्रश्न उम्मीद से ज्यादा कठिन थे। सूत्रों से जुड़े प्रश्न हल करने में दिक्कतें आई। अन्य प्रश्न सही हो गए। - समीक्षा, परीक्षार्थी

सिद्धांतात्मक प्रश्न ज्यादा थे, इनमें व्याख्या विस्तार से करनी थी। समय प्रबंधन में परेशानी हुई। -केशव, परीक्षार्थी

द्वि-क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और सरकारी घाटे वाले प्रश्न काफी घुमावदार थे, जिसे समझने में समय लगा। - शिवांगी यादव, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed