{"_id":"69f8e365855d3d1b5f0a6adc","slug":"chanting-of-mother-ganga-and-lord-varaha-in-the-evening-procession-kasganj-news-c-175-1-kas1001-147166-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सांध्य फेरी में लगे मां गंगा भगवान वराह के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सांध्य फेरी में लगे मां गंगा भगवान वराह के जयकारे
Mon, 04 May 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 04 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी में सांध्य परिक्रमा निकालते श्रद्धालु। संवाद
सोरोंजी। तीर्थनगरी में वराह मंदिर से सांध्य परिक्रमा निकाली गई। इस दौरान मां गंगा एवं भगवान वराह के जयकारे गूंजते रहे। सांध्य परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वज लिए माथे पर चंदन लगाए संकीर्तन करते हुए चल रहे थे।
ढोल व शंख बजाते हुए हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर हर मंदिर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सिद्ध विनायक, रघुनाथजी, बालाजी दरबार, सोमेश्वर, मानस मंदिर, शनि देव, श्याम वराह आदि मंदिरों पर संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु पुनः वराह मंदिर पहुंचे। यहां भगवान वराह की महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पंडित नरेश त्रिगुणायत, राधाकृष्ण तिवारी, सुनील तिवारी, कमल नयन वशिष्ठ, दयाशंकर तिवारी, अनुभव चौधरी, सुमित दीक्षित, विकास पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद