फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Celebrations mark BJP's historic victory in Bengal, Assam and Puducherry

Kasganj News: बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मनाया जश्न

Mon, 04 May 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 04 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Celebrations mark BJP's historic victory in Bengal, Assam and Puducherry
फोटो30बंगाल में भाजपा की जीत पर सोरोंजी में खुशी मनाते कार्यकर्ता। संवाद
सोरोंजी। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार को भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे के नेतृत्व में कटरेश्वर चौराहे पर भव्य जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा लहराया। पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई, पीएम नरेंद्र मोदी के चित्रों को हाथ में लेकर मिष्ठान वितरित किया। आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और सुशासन की नीतियों की जीत है। बंगाल से पुडुचेरी तक जनता ने भाजपा के राष्ट्रवाद और सेवाभाव पर मुहर लगाई है। यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। नगर बीजेपी अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। तीनों राज्यों की जनता ने परिवारवाद और तुष्टिकरण को नकार कर विकास को चुना है। यह जीत हर एक बूथ कार्यकर्ता की जीत है। हम संकल्प लेते हैं कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भी प्रचंड बहुमत से कमल खिलाएंगे। कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा जिंदाबाद के जोशीले नारे लगाते रहे। इस दौरान डाॅ. एनडी मौर्य, रामगोविंद महेरे, आशुतोष त्रिवेदी, बृजेश उपाध्याय, कृष्णकांत वशिष्ठ, मनोज भारद्वाज, नानकचंद गुप्ता, बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डाॅ. सांत्वना पाराशर, सविता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed