{"_id":"68b2be2d8bf47c73b20be402","slug":"car-overturned-trying-to-save-bike-young-man-died-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी कार, चालक की दर्दनाक माैत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी कार, चालक की दर्दनाक माैत; परिवार में मचा कोहराम
Sat, 30 Aug 2025 02:32 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:32 PM IST
सार
अचानक सामने से आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की माैत हो गई। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे में युवक की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के सहावर क्षेत्र के कनोई गांव में शनिवार की सुबह बाइक को बचाने के चक्कर में एक कार ईंट भट्ठे के पास खाई में पलट गई। हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
युवक कार से सहावर जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने आई बाइक को बचाने के दौरान उसकी गाड़ी सड़क किनारे पड़े ईंटों के ढेर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नसरत अली पुत्र एहजाद खान निवासी गड़का गांव, गंजडुंडवारा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि नसरत के पिता खेती किसानी करते हैं। नसरत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-नकली दवा का सिंडिकेट: गोदाम में मिली 80 लाख की दवाएं...बिल से ज्यादा भंडारण, टीम ने जांच के लिए भेजे सैंपल

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन