{"_id":"6a1c72bc3d24a7ba090913ac","slug":"brother-and-sister-injured-in-two-bike-collision-kasganj-news-c-175-1-agr1054-148506-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दो बाइकों की भिड़ंत में भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दो बाइकों की भिड़ंत में भाई-बहन घायल
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के सैलई मार्ग पर रविवार दोपहर को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फतेहपुर चौराहा के पास उस समय हुआ, जब दोनों अपने पिता को दोपहर का खाना देने जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर काफी दूर जा गिरे।
गांव दरूआपुर निवासी ललित कुमार (20) रविवार की दोपहर बहन सोना (14) के साथ बाइक से पिता मुकेश कुमार को खाना देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सैलई मार्ग पर सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
आस-पास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को संभाला। आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही घायल बच्चों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 14 वर्षीय किशोरी की हालत नाजुक देखते हुए उसे उच्च केंद्र के लिए भेज दिया है। मुकेश कुमार ने बताया कि वह सहावर गेट पर मेडिकल की दुकान चलाते हैं।