फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   breath, diarrhea and fever patients increased and long lines of patients were seen in hospitals in Kasganj

Kasganj: ठंड से फूल रही सांसें, कोल्ड डायरिया और बुखार भी दिखा रहा अपना असर, अस्पतालों में लगीं लंबी लाइनें

Tue, 31 Jan 2023 08:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 08:22 PM IST
सार

कासगंज जिले में ठंड की वजह से सांस, कोल्ड डायरिया और बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। इससे अस्पतालों में लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। मंगलवार को यहां इलाज के लिए छह सैकड़ा से अधिक रोगी पहुंचे। 

विज्ञापन
breath, diarrhea and fever patients increased and long lines of patients were seen in hospitals in Kasganj
अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी रोगियों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में मौसम का प्रकोप लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। ठंड की वजह से लोगों की सांसें फूल रही हैं। इसके अलावा कोल्ड डायरिया और बुखार भी अपना असर दिखा रहा है। बुखार रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे जिला अस्पताल व क्षेत्रों में सीएचसी, पीएचसी पर रोगियों की कतार लग रही है।

विज्ञापन


बताते चलें कि जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बर्फीली हवाएं ठंड बढ़ा देती हैं तो कभी बारिश नमी के साथ सर्दी। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। दो दिन की बारिश थमने के बाद मौसम खुला तो जिला अस्पताल पर सुबह से ही रोगियों की कतार लग गई। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों एवं दवा घर तक रोगियों की लंबी लाइन देखी गई। 

विज्ञापन

सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित कई रोगी पहुंचे

मंगलवार को जिला अस्पताल में 682 रोगी पहुंचे। इनमें 110 को बुखार की शिकायत था। वहीं 30 रोगी डायरिया, 40 रोगी सांस की शिकायत लेकर पहुंचे। इसके अलावा सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित कई रोगी पहुंचे। ठंड की वजह से घुटनों में दर्द की शिकायत भी मरीजों ने चिकित्सकों को बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें

प्रभारी सीएमएस डॉ. कृष्ण अवतार ने कहा कि इस समय मौसम का मिजाज बदल रहा है। बदलते मौसम में लोगों की सेहत पर असर पड़ता है। इस मौसम में सावधानी की आवश्यकता है। कोई परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed