{"_id":"6a8b35d5c723be13a807e640","slug":"body-of-a-man-found-hanging-from-a-tree-in-a-mango-orchard-kasganj-news-c-175-1-agr1054-152635-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
फोटो23सिढ़पुरा के गांव पिलखुनी में आम के बाग में मिले शव के बारे में जानकारी करते सीओ अमित कु
सिढ़पुरा। क्षेत्र के गांव पिलखुनी के पास रविवार सुबह एक आम के बाग में पेड़ से फंदे पर लटके मिले 50 वर्षीय युवक के शव ने सनसनी फैला दी। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब लटकते शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) पटियाली अमित कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक की शिनाख्त गांव निवासपुर निवासी ओमप्रकाश (50) पुत्र भूपसिंह के रूप में हुई है।
शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। रोते-बिलखते परिजन भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन ने पुलिस को बताया कि ओमप्रकाश पिछले एक साल से दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहा था और वह एक-दो दिन पहले ही गांव वापस लौटा था।
विज्ञापन
इस घटना से उसकी पत्नी अंजू, बेटे रोहित और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।