फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   BJP appointed in-charges in 14 divisions of the district.

Kasganj News: भाजपा ने जिले के 14 मंडलों में नियुक्त किए प्रभारी

Thu, 21 May 2026 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने जिले में अपनी संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने बूथ स्तर तक पैठ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए कदम उठाए हैं। इसके तहत जिले के सभी 14 मंडलों में वरिष्ठ नेताओं को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इन नियुक्तियों को सीधे तौर पर चुनावी तैयारियों की शुरुआती रणनीति माना जा रहा है। मंडल अध्यक्ष और प्रभारी अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि से रखे गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर संतुलन साधने की कोशिश स्पष्ट दिखती है। प्रभारियों के चयन में प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठन और अधिक सशक्त होगा। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, आकाश दीप रानू, महेंद्र बघेल, संजय सोलंकी, प्रदीप वर्मा, डॉ. मनोज शर्मा और केपी सिंह आदि ने इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इन्हें बनाया गया मंडल प्रभारी

संगठन ने क्षेत्रीय संयोजक गौरी शंकर शर्मा को कासगंज देहात का प्रभारी बनाया है। राजवीर सिंह भल्ला को सोरोंजी नगर और डॉ. योगेंद्र सिंह चौहान को सोरोंजी देहात की जिम्मेदारी मिली है। रामनिवास राजपूत को बिलराम और शरद गुप्ता को कासगंज नगर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवल कुलश्रेष्ठ को मोहनपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संजय पुंढ़ीर को नगरिया, मनोज मधुवन को सहावर और संजय सोलंकी को सिढ़पुरा मंडल का प्रभारी बनाया गया है। प्रदीप वर्मा को पटियाली, सुनील गुप्ता को गंजडुंडवारा नगर और कृष्णकांत वशिष्ठ को गंजडुंडवारा देहात की जिम्मेदारी मिली है। शिवपाल गुरु को दरियावगंज मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed