{"_id":"69c008cd5ad223c5e109f6c2","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145075-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो10कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर जानकारी देते मृतक युवक सूरज के परिजन । संवाद
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर गांव सुजरई-बनियानी के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गांव राजेपुर निवासी सूरज (18) की माैके पर ही माैत हो गई।
सूरज कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। वह दोपहर करीब 1 बजे अमांपुर बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था। गांव लौटते समय तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चचेरे भाई अखिलेश ने बताया कि सूरज के पिता किसान हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद मां लक्ष्मी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।