फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bhole Baba ashram built on 30 bighas and followers rest house on five bighas In Kasganj army of volunteers

साकार हरि: 30 बीघे में भोले बाबा का आश्रम... तो पांच में बना है अनुयायी विश्राम गृह; खुद की है आर्मी

Tue, 02 Jul 2024 08:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 08:23 PM IST
सार

बहादुरनगर में 30 बीघे में भोले बाबा का आश्रम तो पांच बीघे में अनुयायी विश्राम गृह बना है। बाबा के पास खुद के सेवादारों की आर्मी भी है। 

विज्ञापन
Bhole Baba ashram built on 30 bighas and followers rest house on five bighas In Kasganj army of volunteers
आश्रम के गेट पर तैनात बाबा के गार्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पटियाली तहसील क्षेत्र के बहादुर नगर गांव में बना भोले बाबा का आश्रम काफी प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में देश के लोग यहां पहुंचते हैं। लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां आते हैं। उनका भरोसा रहता है बाबा का आर्शीवाद मिलने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। 

विज्ञापन


बाबा का आश्रम तीस बीघा जमीन में बना हुआ है। जिले में कोई दूसरा ऐसा पूर्ण निर्माण का आश्रम नहीं है। आश्रम पर अनुयायियों के रुकने के लिए 5 बीघा जमीन में विश्राम घर बना हुआ है। प्रतिदिन ही बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं और पर्वों के दिन में तो लोगों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। सत्संग हो या न हो कोई कार्यक्रम हो या न हो लेकिन भक्तों पर इसका कोई असर नहीं। वे आते हैं और माथ टेकते हैं। 
विज्ञापन


आश्रम और आश्रम के आस पास माहौल भक्ति का रहता है। वैसे तो तमाम गांव के लोग घर के बाहर चापराई पर ही अस्थायी रूप से खाने पीने के सामान की दुकान लगा लेते हैं, लेकिन मंगलवार को पानी व खाद्य पदार्थ की दुकानें गांव के लोग सजाते हैं। जिससे बाबा के आश्रम में आने वाले अनुयायियों के द्वारा की जाने वाली खरीद से ग्रामीणों की आमदनी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhole Baba ashram built on 30 bighas and followers rest house on five bighas In Kasganj army of volunteers
अनुयायियों के रुकने के लिए लगभग 5 बीघा ज़मीन में बना अनुयायी विश्रामगृह - फोटो : संवाद

भोले बाबा के सेवादारों की है आर्मी

भोले बाबा के सत्संग का आयोजन जब भी होता है तो उनके सेवादारों की आर्मी सत्संग की सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन, पार्किंग, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करती है। सेवादारों की आर्मी में महिलाएं भी शामिल होती हैं। जहां भी कथा का आयोजन होता है वहां मैदान की सफाई का कार्य महिला सेवादारों के द्वारा किया जाता है। वहीं पुरुष हाथ में बैंत लेकर और सीटी बजाते हुए परिवहन और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed