फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bar Association election candidatesFate sealed, results announced today

Kasganj News: बार एसोसिएशन चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत पेटी में बंद, आज परिणाम

Thu, 07 May 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 07 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बार एसोसिएशन का चुनाव इस बार अधिवक्ताओं के बीच खासा उत्साह और गहमागहमी के साथ संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर में हुए मतदान में कुल 437 मतदाताओं में से 384 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद मत पेटिकाओं को सील कर दिया गया है। अब सभी की निगाहें शुक्रवार सुबह होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। न्यायालय परिसर में मतदान के दौरान अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरा माहौल चुनावी चर्चा से सराबोर रहा। मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। बेबी शर्मा, कैलाश चंद्र और मोरध्वज वर्मा के बीच कड़ा संघर्ष माना जा रहा है, जिससे परिणाम को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। जनरल सेक्रेटरी पद पर मुकाबला और अधिक रोचक बन गया है, जहां अजीत कुमार, दुष्यंत गौतम, राजेश कुमार, पंकज कुमार चतुर्वेदी और सतेंद्र कुमार सैनी के बीच बहुकोणीय संघर्ष चल रहा है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए महीपाल, विजय प्रताप सिंह और गौरव रायजादा मैदान में हैं, जबकि संयुक्त सचिव के तीन पदों पर अनूप कुमार, अंकित वर्मा, ज्योति और प्रमोद सक्सेना के बीच रोचक मुकाबला है। मतदान के बाद इन सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दौरान 53 अधिवक्ता ऐसे रहे, जो सीओपी सर्टिफिकेट और बार एसोसिएशन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता पूरी न होने के कारण वोट नहीं डाल सके। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह यादव ने बताया कि मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed