फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Attention farmers, the pea market will remain closed from 12th to 14th.

Kasganj News: ध्यान दें किसान, 12 से 14 तक बंद रहेगी मटर मंडी

Mon, 09 Feb 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ मेले में कांवडि़यों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 12, 13 और 14 फरवरी को कांवड़ियों की संख्या और अधिक बढ़ेगी। यातायात प्रबंधन के लिए मोहनपुरा की मटर मंडी को 12 से 14 फरवरी तक बंद करने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं एसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारियों के साथ मोहनपुरा में कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। मार्ग व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि यातायात प्रबंधन के लिए मटर मंडी को तीन दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय पहले से इसलिए लिया गया है कि किसान परेशान न हों। वह अपने खेतों से मटर की तुड़ाई समय के अनुसार करें। बंदी के दिन तुड़ाई न करें। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वह मंडी बंद रहने के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। एसपी अंकिता शर्मा ने सदर कोतवाली व ढोलना पुलिस को निर्देश दिए कि मार्ग व्यवस्था सुचारू बनी रहे। कहीं भी यातायात अवरुद्ध न हो। कांवड़ियों को दिक्कतें न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। रूट डायवर्जन को पूर्व की तरह लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed