फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Assaults inside two homes amid a land dispute; nine injured

Kasganj News: जमीन के विवाद में दो घरों में घुसकर मारपीट, नौ घायल

Wed, 28 Oct 2026 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव जसूपुरा में ग्राम पंचायत की जमीन के लिए चल रही रंजिश में दो घरों में घुसकर आरोपियों ने मारपीट कर दी। 26 अक्तूबर की शाम हुई घटना में नौ लोग घायल हो गए। शिकायत में बताया कि हमलावरों ने लाइसेंसी बंदूक और तमंचों से फायरिंग की। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित राजेंद्र और हेमपाल के भाई गांव जसूपुरा निवासी व भाजपा के मंडलाध्यक्ष चित्तर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, चरन सिंह और उसके परिवार से आबादी की जमीन के लिए रंजिश चल रही है। आरोप है कि 26 अक्तूबर शाम 7 बजे विजय सिंह, जसवीर सिंह, सचिन कुमार, सागर, रितु सिंह, राजेश कुमारी, नीतू, रेनू, सीमा, वीरेश और चरन सिंह लाठी, धारदार हथियार, तमंचे और लाइसेंसी बंदूक लेकर उनके भाई राजेंद्र सिंह के घर में घुस गए।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने राजेंद्र सिंह, पत्नी सुधा, पुत्रवधू सोमवती व सुलोचना और सूर्यप्रताप को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी भाई हेमपाल सिंह के घर में घुसकर हेमपाल व पत्नी रामकुमारी, बेटी अनुपम और नेकसे सिंह को भी पीटकर घायल किया। उनका आरोप है कि रंजीत और ग्रामीणों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक और तमंचों से फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। आरोपियों पर दोनों घरों में तोड़फोड़ का भी आरोप है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
- दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। - दुर्गेश कुमार मिश्रा, सीओ सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed