फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Arya Samaj organised a procession and performed havan pujan on the occasion of its 75th anniversary.

Kasganj News: भगवान वराह का किया पंचाभिषेक, गूंजे जयकारे

Fri, 12 Dec 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 12 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj organised a procession and performed havan pujan on the occasion of its 75th anniversary.
फोटो 07- सोरोंजी में भगवान वराह का अ​भिषेक करते श्रद्धालु। स्रोत: संवाद
सोरोंजी। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष सप्तमी पर शुक्रवार को क्षेत्राधीश वराह मंदिर में भगवान वराह का पंचाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान वराह के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

सुबह मंगला आरती के बाद गंगाजल, दूध, दही, घृत, शहद से भगवान वराह का पंचाभिषेक किया गया। आचार्य पंडित नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्र उच्चारित करते हुए विधि-विधान से अभिषेक कराया। अभिषेक के बाद भगवान का नूतन वस्त्र से भव्य श्रृंगार किया गया, भगवान को मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया। शंख और घंटे की गूंज के बीच भी भगवान वराह की महाआरती उतारी गई। शाम के समय भजन कीर्तन के माध्यम से मां गंगा व भगवान वराह का गुणगान किया गया, प्रसाद बांटा गया। इस दौरान महंत विदेहानंद गिरि, सुनील तिवारी, शत्रुघ्न शर्मा, हरिदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed