फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Arya Samaj organised a procession and performed havan pujan on the occasion of its 75th anniversary.

Kasganj News: 75वां वार्षिकोत्सव पर आर्य समाज ने निकाली शोभायात्रा, किया हवन पूजन

Fri, 12 Dec 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 12 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj organised a procession and performed havan pujan on the occasion of its 75th anniversary.
फोटो 02- कासगंज में आर्य समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में शामिल गुरुकुल की बालिकाएं। स्रो
कासगंज। गंगा देवी धर्मशाला में आर्य समाज का 75वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वैदिक विद्वानों ने हवन–यज्ञ कराकर वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इससे पूर्व शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

गंगा देवी धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा ने गांधी मूर्ति, बारहद्वारी, सोरों गेट, मुख्य डाकघर, सत्तार बैंड गली, सहावर गेट, सूत की मंडी, लक्ष्मीगंज आदि मार्गों पर भ्रमण किया। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गंगा देवी धर्मशाला पर वार्षिकोत्सव समारोह में जयपुर के स्वामी सच्चिदानंद महाराज, महर्षि आनंद योगपीठ के आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री, प्रह्लादपुर गुरुकुल की आचार्या डॉ. धारणा, स्वामी योगेश्वरानंद सरस्वती, संदीप गिल, आयुषी राणा, स्वामी शिवानंद महाराज और स्वामी आत्मानंद महाराज ने हवन यज्ञ संपन्न कराया। शोभायात्रा में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा तथा राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज मंत्री सर्वोत्तम, संरक्षक दिनेश चंद्र बिरला, कोषाध्यक्ष राकेश माहेश्वरी, अध्यक्ष विजय प्रकाश आर्य, प्रमोद साहू, चंद्र प्रकाश, छोटेलाल सूचकांक आर्य, प्रेमचंद साहू आदि पदाधिकारियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed