फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Applications for admission to Atal Residential School begin

Kasganj News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश को आवेदन शुरू

Fri, 02 Jan 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 02 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में श्रम अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। इसके साथ ही ऑनलाइन upbocw.in पर क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवेदन हो सकते हैँ।
सहायक श्रम आयुक्त विद्या प्रकाश शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ के गभाना में अटल आवासीय विद्यालय संचालित है।
कक्षा छह में 80 बालक तथा 80 बालिकाओं, कक्षा नौ में 32 बालक व 31 बालिकाओं का प्रवेश लिया जाना है।
इसके लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। वहीं कोविड-19 महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चों भी प्रवेश के लिए पात्र माने गए हैं।
विज्ञापन

भरे हुए आवेदन पत्र समस्त अभिलेखों एवं तीन अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 31 जनवरी की शाम पांच बजे तक संबंधित जनपद के श्रम विभाग कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदक की जन्म तिथि 1 मई 2013 से पहले तथा 31 जुलाई 2015 के बाद नहीं होनी चाहिए। बच्चा कक्षा 5 में अध्ययनरत हो। इसी तरह कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी कक्षा 8 में अध्ययनरत हो। उसकी आयु 1 मई 2010 से पहले तथा 31 जुलाई 2012 के बाद नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed