{"_id":"68b84aad30537eac2d0a1d6a","slug":"angry-youth-climbed-tower-after-electricity-connection-was-cut-2025-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'बिल जमा होने के बाद भी काटा कनेक्शन...', युवक ने किया ऐसा काम, दाैड़े-दाैड़े पहुंचे बिजली विभाग के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'बिल जमा होने के बाद भी काटा कनेक्शन...', युवक ने किया ऐसा काम, दाैड़े-दाैड़े पहुंचे बिजली विभाग के अफसर
Wed, 03 Sep 2025 07:34 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:34 PM IST
सार
युवक के बिजली विभाग से गुस्सा होने की जानकारी पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। सूचना बिजली विभाग के अफसरों को दी गई। वह भी माैके पर पहुंच गए। युवक का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
टाॅवर पर चढ़ृा युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी में बिजली विभाग से नाराज 28 वर्षीय युवक हरि की पौड़ी किनारे स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। दो घंटे तक की मशक्कत के बाद युवक को लाइन जोड़ने के आश्वासन के बाद बमुश्किल नीचे उतारा गया। युवक का कहना था कि बिल जमा होने के बावजूद उसके घर का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया।
मामला गांव बदरिया का है। यहां का रहने वाला जतिन बिजली के सामान की एक दुकान पर काम करता है। बुधवार को वह बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताने के उद्देश्य से दोपहर दो बजे अचानक टाॅवर पर चढ़कर हंगामा करने लगा।
विज्ञापन
मामला गांव बदरिया का है। यहां का रहने वाला जतिन बिजली के सामान की एक दुकान पर काम करता है। बुधवार को वह बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताने के उद्देश्य से दोपहर दो बजे अचानक टाॅवर पर चढ़कर हंगामा करने लगा।
विज्ञापन
उसे टाॅवर पर चढ़ा देख मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सोरों पुलिस प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे गए। पूरे मामले की जानकारी की गई। इस दौरान युवक के विद्युत निगम से नाराज होने की जानकारी मिली तो इसकी सूचना दी गई।
एसडीओ पंकज कुमार टीम के साथ मौके पर आ गए। समझाने-बुझाने और लाइन जोड़ने के आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरा। युवक की मां गायत्री देवी ने बताया कि विद्युत निगम का सारा बकाया जमा कर दिया है, इसके बावजूद कनेक्शन काट दिया गया। इससे परिवार परेशान है। इसी बात से नाराज होकर जतिन टाॅवर पर चढ़ गया।
ये भी पढ़ें-UP: पत्नी को 15 दिन तक होटल में रखा...फिर पति ने हर रात किया ऐसा काम, सदमे में घरवाली; कोर्ट मैरिज की थी
ये भी पढ़ें-UP: पत्नी को 15 दिन तक होटल में रखा...फिर पति ने हर रात किया ऐसा काम, सदमे में घरवाली; कोर्ट मैरिज की थी