{"_id":"6a68f04cf9fb44a7570d9a3c","slug":"amidst-preparations-for-the-kanwar-yatra-the-dilapidated-state-of-etah-road-has-raised-concerns-kasganj-news-c-175-1-kas1009-151320-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच एटा रोड की बदहाली ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच एटा रोड की बदहाली ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
फोटो - 35 गंजडुंडवारा का एटा रोड की गड्ढायुक्त जिस पर होकर गुजरेंगे कांवडिये। स्रोत : संवाद
गंजडुंडवारा। श्रावण मास में शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत और उनकी सुविधाओं के लिए कस्बे में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन एटा रोड की बदहाल स्थिति और गहरे गड्ढों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। जगह-जगह सेवा शिविर लगाने की तैयारियों के बीच मार्ग की जर्जर हालत स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
श्रावण मास के दौरान कस्बा से भारी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन होता है। शिवभक्तों के ठहरने, भोजन और विश्राम के लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर स्थापित किए जा रहे हैं। हालांकि, दूसरी ओर एटा रोड की जर्जर स्थिति श्रद्धालुओं की राह में बड़ी बाधा साबित हो रही है।
इस मार्ग पर बने गहरे गड्ढे और टूटी सड़क उन कांवड़ियों के लिए विशेष रूप से खतरनाक है जो पूरी यात्रा नंगे पैर तय करते हैं। गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण उनके पैरों में चोट लगने की आशंका है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि श्रावण मास की पवित्र यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि यात्रा मार्ग पर मौजूद एटा रोड के गड्ढों की मरम्मत तत्काल कराई जाए, ताकि शिवभक्तों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके।
-- --
सड़क की मरम्मत तुरंत कराए
एटा रोड पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और बड़ी संख्या में शिवभक्त इस मार्ग से गुजरने वाले हैं। नंगे पैर चलने वाले कांवड़ियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रशासन कांवड़ियों के सेवार्थ सड़क की मरम्मत करवाए। - अमित प्रकाश महाजन, व्यापार मंडल अध्यक्ष
-- -- -- -
कांवड़ यात्रा को देखते हुए सड़क की मरम्मत पहले ही करा दी जानी चाहिए थी। वर्तमान में सड़क पर बने गड्ढों से श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। पालिका प्रशासन तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराए ताकि शिवभक्तों की राह आसान हो सके। - रामकुमार गुप्ता, समाजसेवी