फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Amar Ujala felicitated and cut cake tenth district topper in Kasganj

Kasganj: अमर उजाला ने दसवीं के जिला टॉपर को किया सम्मानित, काटा केक, खुशी में शामिल हुए परिजन और शिक्षक

Thu, 27 Apr 2023 08:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 08:08 AM IST
सार

कासगंज में अमर उजाला ने यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले छात्र को सम्मानित किया। अमर उजाला की टीम छात्र के घर पहुंची। उसके साथ केक काटा और प्रशस्ति पत्र दिया। इस खुशी में परिजन और शिक्षक शामिल हुए। 

विज्ञापन
Amar Ujala felicitated and cut cake tenth district topper in Kasganj
Kasganj: अमर उजाला ने दसवीं के जिला टॉपर को किया सम्मानित, काटा केक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले छात्र को अमर उजाला ने सम्मानित किया। पहले छात्र के साथ मिलकर केक काटा गया, इसके बाद उसे प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर छात्र के परिजन भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन

जिले के पटियाली क्षेत्र स्थित सेंट केएम मेमोरियल इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र आदर्श प्रताप हाईस्कूल के जिला टॉपर रहे हैं। उनकी सफलता पर अमर उजाला ने उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। उनके साथ केक काटा और उन्हें सम्मानित किया। केक काटने के दौरान परिजन और शिक्षक शामिल रहे। सभी ने एक साथ सफलता की खुशियां मनाईं।

विज्ञापन

पिता बोले- बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए अमर उजाला का आभार

पिता श्याम किशोर गौर, मां सुनीता देवी ने आदर्श को केक खिलाया। आदर्श ने भी सभी को केक खिलाया। इस दौरान मेधावी के भाई आलोक गौर, बहन अंजली गौर, भाभी प्रियंका गौर, प्रधानाचार्य शोभित चौहान, रोहित पुंढीर आदि मौजूद रहे। पिता श्याम किशोर गौर ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। पिता ने बताया कि आदर्श ने मंडल में भी टॉप किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed