{"_id":"69d696d7e3f67a8e4a02e639","slug":"allegations-of-land-encroachment-were-made-to-the-district-magistrate-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145908-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जमीन पर कब्जे का आरोप जिलाधिकारी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जमीन पर कब्जे का आरोप जिलाधिकारी से की शिकायत
विज्ञापन
कासगंज। सदर तहसील क्षेत्र के सहावर गेट नगला वाले में निवासी नेम सिंह की जमीन पर आरोपियों ने कब्जा कर लिया है। युवक ने कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उसने जिलाधिकारी से शिकायत कर समाधान की मांग की है।
नेम सिंह की शिकायत के अनुसार, उसकी जमीन पर आरोपियों ने वर्ष 2012 में कब्जा कर लिया था। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए उन्होंने कई बार सदर तहसील व जिला प्रशासन से संपर्क किया। इस संबंध में उसने अधिकारियों को कई प्रार्थना पत्र भी दिए।
लेखपाल और कानूनगो ने जमीन की पैमाइश भी की थी। इसके बावजूद आरोपी जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। नेम सिंह ने बताया कि पूर्व में न्यायालय ने भी जमीन कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए थे। न्यायालय के आदेश के बाद भी उसकी जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी है। संवाद