फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   After breaking it, they forgot to rebuild the culvert.

Kasganj News: तोड़ने के बाद बनाना भूल गए पुलिया

Tue, 26 May 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 26 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा विकास खंड क्षेत्र के सरावल गांव में नाले पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। छह माह पहले सड़क निर्माण के दौरान पुलिया तोड़ी गई थी। तब से अब तक इसे सही नहीं कराया गया। एक माह पहले पुलिया में गिरकर एक ग्रामीण की मौत भी हो चुकी है, बावजूद इसके अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। सरावल गांव में नाले की पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग देहली खुर्द, श्योढ़ी, शेखपुरा और सुंदर नगला गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण करीब छह माह पहले कराया गया था। आरोप है कि इस दौरान कार्यदायी संस्था ने पुरानी पुलिया को तोड़ दिया था। इसके बाद नई पुलिया का निर्माण अब तक नहीं कराया। क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण आए दिन हादसे की आशंका रहती है। एक माह पूर्व सरावल निवासी शंकर श्रीवास्तव पुलिया में गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। गांव के देव सिंह शाक्य, डॉ. दिनेश, राजाराम शाक्य, महावीर, रामकिशन, पूरन सिंह ने जिला प्रशासन से पुलिया का जल्द निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed