फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   After a fight with his wife, the young man hanged himself and committed suicide.

Kasganj News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 01 May 2026 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
After a fight with his wife, the young man hanged himself and committed suicide.
फोटो17सहावर में रेलवे रोड ​स्थित आर्य नगर कॉलोनी में युवककी मौत के बारे में जानकारी करती पुलि
सहावर। कस्बा के रेलवे रोड स्थित आर्य नगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रेलवे रोड आर्य नगर निवासी अजय (25) पुत्र राजेंद्र सिंह का शव शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे घर के कमरे में छत के गार्डर से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। यह घटना तब सामने आई जब मृतक की मां उसे जगाने पहुंची और दरवाजा न खुलने पर संदेह हुआ। दरवाजा न खुलने पर परिजन ने दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद उन्होंने अजय को फंदे पर लटका देखा। इसे देखकर उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। सीओ शाहिदा नसरीन ने भी मौके पर पहुंचकर परिजन से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, मृतक के परिजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

------------------
ससुर पर लगाया पीटने का आरोप
मृतक अजय के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि अजय की शादी लगभग 10 महीने पहले गांव तारापुर निवासी पूनम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अजय और पूनम के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को अजय और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी अपने पिता को घर बुलाकर ले आई और उन्होंने अजय के साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी अपने पिता के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed