फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Administration cracks down on sugar hoarding; six warehouses inspected.

Kasganj News: चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन की सख्ती, छह गोदामों की जांच

Tue, 25 Aug 2026 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। त्योहारी सीजन में चीनी की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जमाखोरी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नए नियमों के तहत कोई भी व्यापारी 4,000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकता है। इसी क्रम में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख थोक विक्रेताओं के गोदामों की औचक जांच की।
विज्ञापन

डीआरएमओ अरुण कुमार त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान गोदामों में मौजूद भौतिक स्टॉक का मिलान व्यापारियों के अभिलेखों से किया। जांच के दायरे में आई छह प्रमुख फर्मों अमित कुमार गुप्ता, बेनीराम फकीरचंद्र एंड संस, मुन्नालाल गुप्ता, एसएन ट्रेडिंग कंपनी, शिवम ट्रेडिंग कंपनी और तायल एजेंसी के गोदामों में कुल 6,529 क्विंटल चीनी का स्टॉक दर्ज पाया गया।
विज्ञापन

राहत की बात यह रही कि सभी छह फर्मों का वास्तविक भौतिक स्टॉक उनके कागजी अभिलेखों से पूरी तरह मेल खाता मिला। किसी भी गोदाम में न तो निर्धारित सीमा से अधिक चीनी मिली और न ही रिकॉर्ड में कोई अनियमितता पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएमओ ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में चीनी की सुचारु उपलब्धता और कीमतों पर पैनी नजर रखी जाएगी। यदि भविष्य में जमाखोरी या स्टॉक सीमा के उल्लंघन की कोई भी शिकायत मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed