{"_id":"6994aa69e88fcfe45b07d959","slug":"accused-of-raping-a-teenager-arrested-kasganj-news-c-25-1-agr1063-992161-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 17 Feb 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में शौच पर गई किशोरी के साथ खेत में आरोपी ने दुष्कर्म किया। किशोरी का परिवार एटा रोड पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।हाथरस जनपद में रहने वाले पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह पिछले कुछ समय से एटा रोड पर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी और बच्चे साथ में रहते हैं। आरोप है कि 15 फरवरी की रात करीब 2 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी भट्ठे के पास स्थित खेत में शौच के लिए गई थी। इस दौरान जिला हाथरस में थाना सिकंदराराऊ के गांव कपसिया निवासी आरोपी अरविंद लोधी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद किशोरी किसी तरह बदहवास हालत में परिजन के पास पहुंची और खुद के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी अरविंद को सोमवार की देर रात भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन