{"_id":"69d2a0118caff885b60aee3d","slug":"abhishek-rajput-secured-126th-rank-in-uppsc-and-became-assistant-gst-commissioner-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-145744-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: यूपीपीएससी में 126वीं रैंक, अभिषेक राजपूत बने असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: यूपीपीएससी में 126वीं रैंक, अभिषेक राजपूत बने असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर
Sun, 05 Apr 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो18यूपीएससी परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमिश्नर बने अभिषेक राजपूत को सम्मानित करते विद्यालय प
- फोटो : सांकेतिक
मोहनपुरा। यूपीपीएससी परीक्षा में 126 वीं रैंक हासिल कर अभिषेक राजपूत ने असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। घर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया।
अभिषेक राजपूत वर्ष 2018 से 2021 तक कस्बा मोहनपुरा स्थित श्री दान सहाय मेमोरियल महाविद्यालय में बीए के छात्र रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
उनके सम्मान में महाविद्यालय के प्रबंधक नन्नू सिंह वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम निवास सिंह, प्रधान भूपेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, रोशन सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य) तथा यश राजपूत सहित अन्य लोग मारहरा के सराय अहमद खां स्थित उनके आवास पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
अभिषेक के पिता डोरीलाल राजपूत ने पुत्र की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।