फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A wave of faith and devotion surged during the Panchkosi Parikrama, with Lord Varaha's name on every tongue.

Kasganj News: पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था और श्रद्धा का सैलाब, हर जुबां पर भगवान वराह का नाम

Mon, 01 Dec 2025 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी(कासगंज)। भगवान वराह धरणीधर की जय जयकार के साथ तीर्थनगरी में मोक्षदा एकादशी के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने पंचकोसी परिक्रमा लगाई। भजनकीर्तन करते हुए भगवान धरणीधर से मनोकामनाएं कीं। श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखते ही बन रहा था। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुई पंचकोसी परिक्रमा देर शाम तक चली। ढोल, ढप, मंजीरा बजाते हुए संकीर्तन की मस्ती में उत्साह के साथ श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे थे। नजारा इतना अद्भुत था कि परिक्रमा मार्ग के हर हिस्से में श्रद्धालुओं की टोलियां नजर आ रहीं थीं।
विज्ञापन

हरि की पौड़ी के पर्यटन गेस्ट हाउस पर सुबह बजे सामाजिक सद्भाव पंचकोसी परिक्रमा का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. दिनेश ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा अर्चना की। पीठाधीश्वर स्वामी विद्यानंद महाराज, विभाग संघ चालक उमा शंकर शर्मा, विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला प्रचारक आर्येंद्र, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, परिक्रमा संयोजक डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने भगवान वराह की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के साथ ही परिक्रमा शुरू हो गई।
विज्ञापन

कई प्रदेशों के श्रद्धालु परिक्रमा के लिए आए
परिक्रमा करने के लिए मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य प्रांतों के भी श्रद्धालु पहुंचे। परिक्रमा की पूर्व संध्या पर ही श्रद्धालुओं ने अपना डेरा जमा लिया। तीर्थनगरी के सभी धर्मशाला, होटल और तीर्थपुरोहितों के घरों पर श्रद्धालु ठहरे और तड़के ही परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का कारवां चलने लगा। तमाम श्रद्धालु अपने इष्टदेव की प्रतिमा के साथ परिक्रमा करते नजर आए। दिल्ली के श्रद्धालुओं की टोली तो संकीर्तन मंडल के साथ पूरे उत्साह से परिक्रमा लगा रही थी। श्रद्धालु भक्तिभाव से नृत्य कर रहे थे और संकीर्तन करके भगवान वराह के साथ राधे राधे के जयकारे लगा रहे थे। वहीं श्रद्धालु गंगा मईया के जयकारे लगा रहे थे। तीर्थनगरी और परिक्रमा मार्ग का माहौल पूरी तरह से धार्मिक नजर आ रहा था। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे संतों ने भी परिक्रमा लगाई। संतों के साथ श्रद्धालुओं की टोलियां भी चल रहीं थीं। कासगंज-बरेली मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार परिक्रमा करती नजर आ रही थी। स्टेडियम रोड पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ थी। श्रद्धालु हरि की पौड़ी गंगा में स्नान व वराह भगवान दर्शन के बाद पंचकोसी परिक्रमा में सम्मिलित हुए। परिक्रमा मार्ग में पडंने वाले पौराणिक व दिव्य मंदिर योगेश्वर, सूर्यकुंड, सीतारामजी, चंद्रकूप, बटुकनाथ होते हुए यात्रा का पहला पड़ाव 84 घंटे वाली मंदिर पर हुआ। इसके बाद यात्रा बाछरू मंदिर, राम छितौनी मंदिर, सीता रसोई होती हुई सिग्नल वाले बाबा के मंदिर दूसरे पड़ाव पर पहुंची। यहां से भागीरथी गुफा, करूआ देव मंदिर, सर्वसिद्ध गणेश मंदिर, महाप्रभु बल्लभाचार्य की बैठक होते हुए वापस वराह मंदिर पर जाकर परिक्रमा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
सोरोंजी। परिक्रमा कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू, जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, जगदीश विरथरे, पिछड़ा आयोग के सदस्य महेंद्र राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, केपी सिंह सोलंकी, विवेक राजपूत, आलोक दुबे, हेमेंद्र शास्त्री, रोहित, उत्कर्ष, रुद्र, राघव, मोहित साहू, डॉ. संतोष शर्मा, दिलीप शास्त्री, महेश चंद्र त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed