{"_id":"69b84b8deac8abf5660e1adf","slug":"a-grand-procession-of-mother-ganga-was-taken-out-with-great-pomp-and-show-kasganj-news-c-175-1-kas1009-144806-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: धूमधाम से निकाली गई मां गंगा की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: धूमधाम से निकाली गई मां गंगा की भव्य शोभायात्रा
Mon, 16 Mar 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो24सिढ़पुरा में निकाली में शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
सिढ़पुरा। कस्बे में हर वर्ष लगने वाले 20 दिवसीय गंगासागर मेले का सोमवार को हवन-पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। शाम को आयोजन समिति ने मां गंगा की भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
गंगा महारानी मंदिर में सुबह आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। दोपहर में मंदिर से मां गंगा की शोभायात्रा डोला, बैंड-बाजों और धार्मिक धुनों के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा पुराने थाने, दुर्गा मंदिर, करतला रोड, एटा रोड, सराय पट्टी, धुमरी रोड, पटियाली रोड होते हुए गंजडुंडवारा मार्ग से मेला ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। इस मौके पर लोकेंद्र गुप्ता, वैभव गुप्ता, मिक्की गुप्ता, हनी गुप्ता, सुबोध गुप्ता, अमित गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।