{"_id":"693eef3e6e67924eab0a25cf","slug":"a-car-out-of-control-due-to-the-fog-crashed-into-a-shop-kasganj-news-c-25-1-agr1063-940859-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कोहरे में अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कोहरे में अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी कार
Sun, 14 Dec 2025 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कादरगंज रोड पर जेडएक्स पैलेस के पास शनिवार देर रात घने कोहरे के कारण एक कार सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों उझानी से लौटकर घर जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मोहल्ला आबाजी निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र दाऊद खान और मोहम्मद रयान पुत्र मोहम्मद शामी शनिवार की देर रात बदायूं जिले के उझानी से कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। कादरगंज रोड पर जेडएक्स पैलेस के पास घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से उनकी कार सड़क किनारे दुकान में घुस गई। रात में तेज आवाज होने पर ग्रामीण नींद से जाग गए। घरों के बाहर निकले तो देखा कि क्षतिग्रस्त कार दुकान के बाहर फंसी हुई थी। ग्रामीण ने फोन कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से कार के दुकान में घुसने की आशंका है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।