फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   45516 cases settled in National Lok Adalat

Kasganj News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 45516 वाद निस्तारित

Sat, 13 Dec 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 13 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
45516 cases settled in National Lok Adalat
फोटो30राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला रामेश्वर साथ में अन्य न्यायिक अ​धिकारी व अ​ध
कासगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जिला न्यायालय में किया गया। इसमें 45516 वाद निस्तारित हुए। कुल 8,33,38,394 रुपये की धनराशि के सेटलमेंट किए गए। वाद निस्तारित होने पर वादकारियों को न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल गई। जिला जज रामेश्वर, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीकृष्ण यादव एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण हरविंदर सिंह ने लोक अदालत का फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीकृष्ण यादव ने 41 वाद निस्तारित किए। प्रथम अपर जिला जज रत्नेश श्रीवास्तव ने 543 वाद निस्तारित किए। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी धनंजय कुमार मिश्रा ने 3 वाद निस्तारित किए। रामेश्वर ने एक वाद निस्तारित किया। विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम शिखा प्रधान ने 7 वाद निस्तारित कर 4000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। अपर जिला जज अनुतोष कुमार शर्मा ने 6 वाद निस्तारित कर 3000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा सिंह ने 1582 वाद निस्तारित कर 832300 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। सिविल जज सीनियर डिवीजन खान जीसान मसूद ने 6 वाद निस्तारित कर 33,27,444.78 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार मिश्रा ने 542 वाद निस्तारित कर 39200 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन गिरेन्द्र सिंह ने 88 वाद निस्तारित कर 880 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं त्वरित न्यायालय आशीष कुमार ने 150 वाद निस्तारित कर 1500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन पियूष मूलचंदानी ने 88 वाद निस्तारित कर 1275 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। न्यायिक मजिस्ट्रेट शालिनी सिंह ने 221 वाद निस्तारित कर 23750 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। न्यायाधीश ग्राम न्यायालय पटियाली अनुराग ने 73 वाद निस्तारित कर 4800 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन वर्तिका शैलेट ने 8 वाद निस्तारित किए। प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं जूडिशियल मजिस्ट्रेट अदिती गर्ग ने 3 वाद निस्तारित किए। तृतीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं जूडिशियल मजिस्ट्रेट सचिन सिंह ने 3 वाद निस्तारित कर 1000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं त्वरित न्यायालय जूडिशियल मजिस्ट्रेट आकांक्षा ने 2 वाद निस्तारित किए। वहीं प्रशासनिक एवं राजस्व न्यायालयों द्वारा 40186 वाद निस्तारित किए गए। बैंकों द्वारा 293 मामले निस्तारित कर 2,61,75,000 रुपये की धनराशि का समझौता किया गया। स्थाई लोक अदालत के सदस्यों ने 2 वाद निस्तारित कर 500000 रुपये की धनराशि का समझौता किया। दूर संचार निगम बीएसएनएल ने 14 वाद निस्तारित कर 19800 रुपये की धनराशि का समझौता किया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने 4 वाद निस्तारित कर 2,23,760 रुपये की धनराशि का समझौता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed