फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   423 insurance and 77 bank sakhi will be selected in the district.

Kasganj News: जिले में 423 बीमा और 77 बैंक सखी का होगा चयन

Thu, 11 Dec 2025 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 11 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में गांव के लोगों को बैंक आने-जाने की परेशानी से शीघ्र निजात मिलने वाली है। घर पर ही लोगों को डिजिटल भुगतान मिलेगा। इसके लिए 77 ग्राम पंचायतों में बैंक सखी और गांव में बीमा की सुविधा घर पर उपलब्ध कराने के लिए 423 ग्राम पंचायतों में बीमा सखियों के पद पर चयन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की सदस्य बैंक सखी के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगी।
विज्ञापन

जनपद में 423 ग्राम पंचायतें है। इन ग्राम पंचायतों में 5800 स्वयं सहायता समूह संचालित है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक सखी के पद पर रखा जाएगा। बैंक सखी ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने वाली महिला एजेंट है। बैंक खातों को खोलने, रुपये निकालने व जमा करने में लोगों की मदद करेंगी। बैंक सखी नई बैंकिंग योजनाओं, लोन और डिजिटल लेनदेन के बारे में ग्रामीणों और महिलाओं को जागरूक करेंगी। बैंक शाखा तक न पहुंचने वाले खासकर पेंशन धारकों के लिए पेंशन वितरण में मदद करेंगी। बैंक सखी को कार्य करने पर 6 माह तक 4 हजार रुपये मिलेगी। इसके बाद उन्हें रुपये के लेन-देन आधार पर कमीशन दी जाएगी। बीमा सखी गांव में एलआईसी के ओर से लोगों के बीमा करेंगी। बीमा सखी के लिए दसवीं पास और बैंकिंग सखी के लिए इंटरमीडिएट पास अनिवार्य है। स्वयं सहायता समूह की सदस्य की आयु 18-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बीमा सखी व बैंक सखी दोनों पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उपायुक्त स्वत:रोजगार, विकल कुमार ने बताया जिले में बीसी सखी व बीमा सखी के चयन के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed