{"_id":"6ab4179ac6610c4d70062f63","slug":"4-year-old-child-separated-from-her-family-at-kasganj-junction-kasganj-news-c-175-1-kas1003-154313-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कासगंज जंक्शन पर परिवार से बिछड़ी 4 वर्षीय मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कासगंज जंक्शन पर परिवार से बिछड़ी 4 वर्षीय मासूम
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज जंक्शन पर परिवार से बिछड़कर छूटी 4 वर्षीय बच्ची को जीआरपी पुलिस ने चंद घंटों में सकुशल बरामद कर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया। मासूम के सुरक्षित मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
मूल रूप से फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना के लखनपुर निवासी सत्यवीर गुजरात के सूरत में काम करते हैं। वह अपनी दो बेटियों 5 वर्षीय सृष्टि और 4 वर्षीय पल्लवी के साथ ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 12:55 बजे वे कासगंज जंक्शन से कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस में सवार हुए थे।
ट्रेन चलने के दौरान बच्चे मूंगफली खाने की जिद करने लगे, जिसके बाद परिवार अंदर ही सामान खरीदने में व्यस्त हो गया। इसी बीच छोटी बेटी पल्लवी खेल-खेल में नीचे उतर गई और ट्रेन के रवाना होने के बाद परिजन को इसके बारे में पता चला।
विज्ञापन
यात्री सौरभ गुप्ता की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी कोमल कुंतल ने तुरंत स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों को तलाश के निर्देश दिए। परिजन के पास की-पैड फोन होने के कारण बच्ची का कोई फोटो भी उपलब्ध नहीं था, जिससे चुनौती बढ़ गई थी। इसके बावजूद जीआरपी ने दोपहर करीब 3:00 बजे प्लेटफाॅर्म संख्या एक से बच्ची को सुरक्षित ढूंढ निकाला। सहावर रेलवे स्टेशन पर सूचना मिलने पर लौटे पिता सत्यवीर ने बेटी को पाकर पुलिस का आभार जताया।