{"_id":"6a8a9994544b94013f06b687","slug":"131-meter-tall-building-shaped-like-hanuman-tail-becomes-center-of-attraction-at-soronji-in-kasganj-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हनुमान की पूंछ वाली 131 मीटर लंबी कांवड़, शिव और जामवंत के स्वरूप; शिवभक्ति का अनूठा दृश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हनुमान की पूंछ वाली 131 मीटर लंबी कांवड़, शिव और जामवंत के स्वरूप; शिवभक्ति का अनूठा दृश्य
Sun, 23 Aug 2026 12:26 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:26 PM IST
सार
कांवड़ यात्रा में 131 मीटर लंबी कांवड़ लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। कांवड़ को हनुमान जी की पूंछ का स्वरूप दिया गया था। इसके साथ धार्मिक पात्रों का रूप धारण किए शिवभक्त भी चल रहे थे।
विज्ञापन
आकर्षण का केंद्र बनी कांवड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हनुमान की पूंछ जैसी 131 मीटर लंबी कांवड़ साथ में हनुमान, शिव और जामवंत का स्वरूप धारण किए शिवभक्त और चारों ओर गूंजते बम भोले के जयकारे। रविवार की सुबह सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर आस्था और भक्ति का ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिला। फिरोजाबाद जिले के गांव नगुआ से 40 शिवभक्तों का जत्था गंगाजल लेने लहरा गंगाघाट पहुंचा। गंगा स्नान व पूजा के बाद कांवड़ में गंगाजल भरा और जत्था फिरोजाबाद के लिए रवाना हुआ।
गांव नाऊआ से 40 कांवड़ियों का जत्था रविवार की सुबह तड़के लहरा गंगाघाट पर पहुंचा। गंगाघाट पर सभी कांवड़ियों ने स्नान किया। कांवड़ यात्रा में 131 मीटर लंबी कांवड़ लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। कांवड़ को हनुमान जी की पूंछ का स्वरूप दिया गया था। इसके साथ धार्मिक पात्रों का रूप धारण किए शिवभक्त भी चल रहे थे। बाॅबी निगुआ हनुमान के वेश में रहे, जबकि नथुनी प्रसाद भगवान शिव और उदय जामवंत के स्वरूप में नजर आए।
विज्ञापन
तीनों के स्वरूप ने कांवड़ यात्रा को आकर्षक बना दिया। लहरा गंगाघाट से निकला जत्था सोरोंजी, प्रहलादपुर, गोराहा, भिटोना और कासगंज होते हुए फिरोजाबाद की ओर बढ़ा। विशाल कांवड़ को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटती रही। जगह-जगह शिवभक्तों का स्वागत किया गया। बम भोले के जयकारों से यात्रा मार्ग भक्तिमय बना रहा। हनुमान बने बाॅबी निगुआ ने बताया कि वह पहली बार सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर गंगाजल लेने आए हैं।