फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   1220 selected in the fair, will get employment in private companies

Kasganj News: मेले में 1220 का चयन, निजी कंपनियों में मिलेगा रोजगार

Thu, 12 Mar 2026 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
1220 selected in the fair, will get employment in private companies
फोटो08रोजगार मेला में युवाओं को चयनपत्र प्रदान करते सदर विधायक देवेंद्र राजपूत साथ में अन्य अ
कासगंज। जिला सेवायोजन विभाग ने बृहस्पतिवार को कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें 30 निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के चयन के लिए भाग लिया। मेले में कुल 1220 युवाओं का चयन किया गया जिन्हें विभिन्न निजी कंपनियों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। सोरों नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन अलीगढ़ मंडल डॉ. पीपीसी शर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में मिंडा इलेक्ट्रिक, डिक्सन, एलआईसी, एसबीआई और फोनपे सहित करीब 30 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कुल 1497 बेरोजगार युवाओं ने मेले में भाग लिया था। चयनित युवाओं को उनकी योग्यतानुसार मानदेय दिया जाएगा। मेले के दौरान अतिथियों ने चयनित युवाओं को नियुक्तिपत्र प्रदान किए। इस दाैरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास निर्भय, सेवायोजन अधिकारी सिद्धार्थ मित्तल, योगेश कुमार शर्मा, शमीम अहमद, देवेंद्र कुमार सिंह और निशांत वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

रोजगार मेले में लगाया स्वास्थ्य शिविर
कासगंज। जिला सेवायोजन कार्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मेले में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. दीपाली, डॉ. दानिश रजा, स्टाफ नर्स लवली और ऑप्टोमेट्रिस्ट गुलजार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed