{"_id":"6a4fe04a6b1684f78e066c9e","slug":"11-trips-added-for-the-lalkuan-rajkot-weekly-special-train-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150446-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 11 फेरे बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 11 फेरे बढ़ाए
Thu, 09 Jul 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05045-46 के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 11 फेरे लगाएगी। इससे कासगंज, सोरों, बदायूं, बरेली, मथुरा सहित मार्ग के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल 19 जुलाई से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे चलेगी। यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज शाम 5:15 बजे पहुंचने के बाद , हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए दूसरे दिन राजकोट रात 8:10 बजे पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल 20 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10:30 बजे लालकुआं के लिए चलेगी। यह ट्रेन इसी मार्ग से होते हुए तीसरे दिन कासगंज रात 12:50 बजे पहुंचने के बाद सोरों शूकर क्षेत्र, बदायूं, बरेली और किच्छा होते हुए सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए हैं। ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा।