{"_id":"6a722b78b47740d7f60c6868","slug":"10-year-old-childs-condition-deteriorates-after-injection-dies-kasganj-news-c-175-1-agr1054-151675-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: इंजेक्शन लगाने के बाद 10 साल के बच्चे की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: इंजेक्शन लगाने के बाद 10 साल के बच्चे की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
फोटो02-मृतक बालक जीतू का फाइल फोटो।
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के मल्लाह नगर गांव में सोमवार देर शाम एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। दस्त की शिकायत पर पहुंचे 10 वर्षीय बच्चे को कथित तौर पर इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
गांव निवासी साकेत सिंह कश्यप का बेटा जीतू (10) सोमवार शाम करीब 7 बजे दस्त से पीड़ित था। परिजन उसे तुरंत गांव के ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। पिता का आरोप है कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की हालत में सुधार होने के बजाय और अधिक गंभीर हो गई।
आनन-फानन में परिजन उसे देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन से घटना की जानकारी ली। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि बालक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। फिलहाल परिजन की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था जीतू
मृतक जीतू गांव के डॉ. भीमराव आंबेडकर विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। उसकी बहन शिवानी (6) और छोटा भाई सिंटू (5) हैं। इस अचानक हुई दुर्घटना से मां पंचवटी समेत पूरे परिवार में सदमे में है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --