Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   10 beds reserved in the burn unit at the district hospital; ambulances will remain on standby.

Kasganj News: जिला अस्पताल में बर्न यूनिट के 10 बेड आरक्षित, एंबुलेंस रहेंगी मुस्तैद

Thu, 05 Nov 2026 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
10 beds reserved in the burn unit at the district hospital; ambulances will remain on standby.
जिला अस्पताल में बनाया गया बर्न वार्ड। संवाद
कासगंज। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पटाखों से जलने, आंखों में चोट लगने या धुएं से होने वाली परेशानियों के त्वरित उपचार के लिए जिला अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां बर्न यूनिट के 10 बेड आरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन

पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं और चिकित्सा संसाधन तैयार किए गए हैं। वहीं, आतिशबाजी के दौरान आंखों में चोट या गंभीर जलन की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल राहत देने के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ की आपातकालीन ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

------------------
सीएचसी-पीएचसी और एंबुलेंस सेवाएं भी अलर्ट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर भी पुख्ता आपातकालीन प्रबंध किए गए हैं। अस्पतालों में जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
वर्जन
- यह विशेष व्यवस्थाएं 6 से 11 नवंबर तक प्रभावी रहेंगी। इस अवधि में चिकित्सकीय सेवाओं और एंबुलेंस की सुचारु उपलब्धता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। - डॉ. अजय कुमार, सीएमओ

- पर्व के दौरान इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed