{"_id":"148-84326","slug":"Kasganj-84326-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या की कोशिश
Kasganj
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को जाते समय सात वर्ष की बच्ची के साथ विवाहित युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की।
यह वारदात शुक्रवार देर सांय की है। जब दलित बालिका खेत में शौच को जा रही थी। तभी खेत में पानी लगा रहे सुनील कुमार ने उसे पकड़ लिया। डरा-धमकाकर खेत में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बालिका की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, उसके चीखने पर युवक भाग गया। बालिका खेत में ही पड़ी सिसकती रही। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो परिवारीजन चिंतित हुए। वे तलाश में खेत की ओर गए तो वह बेसुध अवस्था में खेत में ही पड़ी मिली। वे उसे घर ले आए। बाद में पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने पड़ताल की। बालिका से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ बता नहीं पाई। अब उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। हालत में सुधार के बाद बालिका ने आपबीती पुलिस को बताई। सीओ अमृतलाल और थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर जांच की। पिता की तहरीर पर सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी अभी पकड़ में नहीं आया है।