{"_id":"61799351058331662c63d35c","slug":"zika-test-center-to-be-built-in-kanpur-gsvm-experts-from-delhi-inspect-the-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : जीएसवीएम में बनेगा जीका जांच सेंटर, दिल्ली के विशेषज्ञों ने किया लैब का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : जीएसवीएम में बनेगा जीका जांच सेंटर, दिल्ली के विशेषज्ञों ने किया लैब का निरीक्षण
Thu, 28 Oct 2021 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
कानपुर हैलट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जीका जांच सेंटर बनेगा। दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार शाम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही प्राचार्य डॉ. संजय काला से सेंटर बनाए जाने के लिए जरूरतें पूछीं और इनका ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद माइक्रोबायोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम में डॉ. कंचन समेत तीन सदस्य हैं। स्त्री रोग विभाग के स्टाफ को जीका के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे संक्रमितों का जीका प्रोटोकॉल के तहत इलाज हो सके।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि जीका संक्रमण से गर्भवतियों को अधिक खतरा रहता है। इससे गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम को नुकसान होता है। टीम से जीका जांच किट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अगर जीका संक्रमण का फैलाव होता है तो मेडिकल कालेज में जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन