{"_id":"6756a33e45cb98dff40cdc81","slug":"youths-who-came-to-watch-film-pushpa-2-created-ruckus-in-talkies-police-chased-them-away-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुष्पा-2 के टिकट के लिए उन्नाव में हंगामा... सिपाहियों से की धक्कामुक्की; पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुष्पा-2 के टिकट के लिए उन्नाव में हंगामा... सिपाहियों से की धक्कामुक्की; पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Mon, 09 Dec 2024 01:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:32 PM IST
सार
Unnao News: सरस्वती टॉकीज में फिल्म पुष्पा-टू की पहले टिकट लेने के विवाद में हंगामा हुआ। युवकों ने सिपाहियों से धक्कामुक्की की। जिसपर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राजधानी मार्ग स्थित सरस्वती टॉकीज में शाम के शो में फिल्म पुष्पा-टू देखने पहुंचे कुछ युवक पहले टिकट लेने की बात पर भिड़ गए। बात बढ़ने पर हंगामा शुरू कर दिया। टॉकीज के कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे पीआरबी सिपाहियों ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। हंगामा कर रहे लोगों ने सिपाहियों के साथ धक्कामुक्की की। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाठी फटकार कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। हंगामा करने वालों की पहचान के लिए पुलिस टॉकीज में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
रविवार की शाम छह से नौ बजे वाले शो का टिकट लेने के लिए खिड़की पर काफी भीड़ लगी थी। इसी बीच टिकट बुकिंग काउंटर पर पहले टिकट लेने को लेकर कुछ युवकों में भिड़ंत हो गई। कहासुनी के बाद बात बढ़ने पर हंगामा करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। माहौल बिगड़ता देखकर टॉकीज के कर्मचारियों ने 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर पीआबी के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। हंगामा करने वालों ने उनके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचकर लाठियां फटकारते हुए हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि टॉकीज परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ का प्रयास कुछ युवक कर रहे थे। पुलिस पहुंची तो उनसे भी धक्कामुक्की की गई। तहरीर मिलने पर हंगामा और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी। टॉकीज में लगे सीसीटीवी कैमरे से हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है।