फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youths were treated inhumanly BJP district president wrote a letter to the state president

Hamirpur: युवकों के साथ हुआ था अमानवीय व्यवहार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चेयरमैन को किया निष्कासित, पढ़ें मामला

Wed, 06 Nov 2024 11:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Nov 2024 11:55 AM IST
सार

Hamirpur News: सरीला कस्बे में दो युवकों के साथ नगर पंचायत के चेयरमैन व उनके साथियों के द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया था। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसके बाद पार्टी ने तत्काल प्रभाव से चेयरमैन को निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
Youths were treated inhumanly BJP district president wrote a letter to the state president
भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में दो युवकों के साथ नगर पंचायत सरीला के चेयरमैन और उसके साथियों द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया था। यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में ब्राह्मण संगठन और पत्रकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन

इसके बाद पार्टी ने तत्काल प्रभाव से चेयरमैन को निष्कासित कर दिया है। बता दें कि पत्र में जिलाध्यक्ष ने लिखा है कि  नगर पंचायत अध्यक्ष सरीला  पवन राजा (अनुरागी) और उनके साथ अन्य पांच लोगों ने 27 अक्टूबर 2024 को नगर के ही अमित द्विवेदी और शैलेंद्र मिश्रा को नगर पंचायत के पूर्व लिपिक द्वारा अपने भतीजे के आवास पर बुलाया गया था। यहां दोनों युवकों को तीन घंटे तक लगातार निर्वस्त्र करके चप्पलों व लाठी-डंडों से पीटा गया।
विज्ञापन

साथ ही, बंदूक लगाकर अमानवीय व्यवहार भी किया। इसका वीडियो घटना के तीन दिन बाद सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। 28 अक्तूबर को युवकों ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। उसी दिन दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज करा दिया। वीडियों के वायरल होने के बाद कई ब्राहमण संगठनों ने और पत्रकार संगठनों ने कल चार नवंबर को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का घेराव किया और नगर पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
मामले में चार लोग गिरफ्तार हो गए हैं। सभी संगठनों ने जिला भाजपा कार्यालय पर आकर भी ज्ञापन दिया है। अन्य जिलों में भी इस घटना के विरोध में प्रदर्शन चल रहे हैं। ज्ञापन और सोशल मीडिया में लगातार पार्टी की छवि के बारे में लिखा जा रहा है। पार्टी हित में नगर पंचायत अध्यक्ष पवन अनुरागी के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई करने की प्रबल संस्तुति करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed