फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youths beat up to constable in hardoi

हरदोई: कार सवारों ने सिपाही से मारपीट कर वर्दी फाड़ी, इसलिए हुआ विवाद

Tue, 15 Mar 2022 10:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Mar 2022 10:08 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में सिपाही से मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Youths beat up to constable in hardoi
सिपाही के साथ मारपीट करते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर कार को ओवरटेक करने से टोकने पर कार सवार युवक सिपाही से भिड़ गए। एक सिपाही से धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली में तैनात सिपाही राहुल गौतम की ड्यूटी पीआरवी बाइक पर लगी है। राहुल के मुताबिक मंगलवार सुबह 6 बजे वह होमगार्ड नीरज अवस्थी के साथ गश्त कर रहा था।
विज्ञापन


एमटीडी पर एक शिकायत कर्ता की कॉल आई। वह होमगार्ड के साथ बिलग्राम मार्ग स्थित गुरुगुज्जा गांव की तरफ जा रहा था। गुरु गुज्जा मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आई कार ने तेजी से ओवरटेक किया। जिस पर उसने कार सवारों को टोक दिया। इस पर कार सवारों ने उसकी बाइक के आगे कार लगाकर गालियां देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके विरोध करने पर युवकों ने धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट कर दी। जिसमें उसकी वर्दी फट गई। सिपाही की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया जबकि तीसरा फरार हो गया।

पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अंकित त्रिवेदी, मनीष सिंह निवासी आलूथोक बताया है। जबकि भागने वाले युवक का नाम भीम गुप्ता बताया है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed