फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youth of Kanpur imprisoned for three months in Guinea

UP: गिनी देश में गोविंदनगर का लाल तीन माह से है कैद, 26 अफसरों के साथ मर्चेंट नेवी के एक शिप को बनाया गया बंधक

Mon, 07 Nov 2022 01:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Nov 2022 01:39 PM IST
सार

देश की मर्चेंट नेवी के 15 अफसरों को मालाबो में कैद कर रखा है और 11 को जहाज में ही नजरबंद कर दिया। वह मालाबो में कैद है। तब से सभी वहां फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
youth of Kanpur imprisoned for three months in Guinea
रोशन अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में भारतीय मर्चेंट नेवी का एक शिप की टीम तीन माह से वहां बंधक है। उन पर कच्चा तेल चोरी का आरोप है। शिप के क्रू में 26 सदस्य हैं, जिसमें 16 भारतीय हैं। इनमें शहर के गोविंदनगर निवासी रोशन अरोड़ा (26) भी हैं। शनिवार को रोशन ने खुद ही फोन पर परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


रोशन ने दावा किया कि जुर्माना भरने के बावजूद किसी को नहीं छोड़ा गया। परिजन अब मदद की गुहार लगा रहे हैं। गोविंदनगर लेबर कॉलोनी निवासी मनोज अरोड़ा ने बताया कि उनका बेटा रोशन मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर है। परिवार में रोशन की मां सीमा व बड़ी बहन कोमल है। कोमल के मुताबिक रोशन हीरोइक इदुन शिप कंपनी के जरिये आठ अगस्त को नाइजीरिया कच्चा तेल लोड करने गया था।
विज्ञापन

टीम में 16 भारतीय, छह श्रीलंका और पोलैंड व फिलीपींस के एक-एक व दो अन्य मर्चेंट नेवी अफसर शामिल हैं। वहां पर माल लोड करने की तीन दिन बाद की तारीख मिली। इस पर शिप के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर जानकारी दी। उच्चाधिकारियों ने शिप वापस लाने को कहा। रोशन ने अपनी बहन को बताया कि जब उनका शिप वापस जा रहा था तो रास्ते में गिनी देश की मर्चेंट नेवी के अफसरों ने उनको रोक लिया। 15 अफसरों को मालाबो में कैद कर रखा है और 11 को जहाज में ही नजरबंद कर दिया। वह मालाबो में कैद है। तब से सभी वहां फंसे हुए हैं।

कंपनी ने नहीं दी थी जानकारी
कोमल ने बताया कि तीन महीने से सभी लोग कैद हैं। कंपनी ने भी इसकी जानकारी नहीं दी। रोशन ने शनिवार को फोन कर खुद ही बताया। जब उसको लगा कि अब वहां से निकला मुश्किल है, क्योंकि उन्होंने यह सुन लिया था कि इन सभी को गिनी देश की नेवी नाइजीरियन नेवी के हवाले करने वाली है।

जुर्माना भरने के बाद भी नहीं छोड़ा
व्हाट्सएप कॉलिंग व चैट के जरिये सभी अपने परिवारवालों व शिप कंपनी के अधिकारियों के संपर्क में हैं। कंपनी ने रोशन को बताया था कि गिनी देश ने जुर्माना लगाया था, जिसे एक हफ्ते में ही भर दिया गया था। इसके बावजूद भी गिनी नेवी अब इन लोगों को छोड़ने के बजाय नाइजीरियन नेवी के हवाले क्यों करने जा रही है, यह समझ नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed